खबर का असर ! विवादों में घिरे “शिवाय हॉस्पिटल” के शुभारंभ से स्वास्थ्य मंत्री ने बनाई दूरी, एमके न्यूज़ हब ने उठाया था बिना लाइसेंस उद्घाटन का सवाल, कार्यक्रम से पहले ही बदला घटनाक्रम

कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा में भव्य शुभारंभ से पहले ही विवादों में घिरे “शिवाय हॉस्पिटल” को लेकर अब बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बिना लाइसेंस अस्पताल के उद्घाटन की तैयारी को लेकर उठे सवालों के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। गौरतलब है कि एमके न्यूज़ हब ने सबसे पहले …

Read More »

कोरबा में बिना लाइसेंस खुलने जा रहा 100 बेड का “शिवाय हॉस्पिटल” ? उद्घाटन से पहले उठे गंभीर सवाल… 7 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री के आने का दावा, लेकिन नर्सिंग होम एक्ट के तहत अब तक नहीं मिला लाइसेंस

कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा में 100 बेड के अत्याधुनिक “शिवाय हॉस्पिटल” के भव्य शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। अस्पताल प्रबंधन ने 7 मार्च 2026, शनिवार को इसके उद्घाटन का दावा किया है और इस कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के शामिल होने की भी बात कही जा रही है। लेकिन उद्घाटन से ठीक पहले इस …

Read More »

मजदूरी से ‘मशरूम दीदी’ तक का सफर : बालको की उन्नति परियोजना ने गंगोत्री विश्वकर्मा की जिंदगी को दी नई उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक विकास पहल ‘उन्नति परियोजना’ कई ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। इसी पहल से उभरी एक प्रेरक मिसाल हैं लालघाट क्षेत्र की निवासी गंगोत्री विश्वकर्मा, जिन्हें आज आसपास के गांवों में लोग प्यार से ‘मशरूम दीदी’ के नाम …

Read More »

रंग, रौनक और रिश्तों की गर्मजोशी : जयसिंह अग्रवाल के दरबार में उमड़ा कोरबा, होली मिलन बना शहर का सबसे यादगार जश्न

कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा में इस बार होली का त्योहार सिर्फ रंगों का उत्सव नहीं रहा, बल्कि यह मोहब्बत, भाईचारे और जनसंवाद की एक ऐसी महफिल बन गया, जहां रिश्तों की गर्मजोशी खुलकर दिखाई दी। शहर में कई जगह होली मिलन के आयोजन हुए, लेकिन स्वर्ण सिटी स्थित पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर सजा होली मिलन समारोह …

Read More »

12 फरवरी की देश व्यापी हड़ताल का समर्थन किया किसान सभा ने

हड़ताल को सफल बनाने के लिए गांव गांव में प्रचार अभियान शुरू किया किसान सभा ने कोरबा 11 फरवरी। देशव्यापी मजदूर-किसान आंदोलन के तहत 12 फरवरी 2026 को पूरे देश में व्यापक हड़ताल और प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, समाप्त किए गए 28 श्रम कानूनों को बहाल करने, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) …

Read More »

चर्च के नाम से खरीदी जमीन के नामांतरण पर ग्रामीणों ने की आपत्ति

कोरबा 11 फरवरी। पोड़ी उपरोड़ा के दमहामुड़ा गांव में बिलीवर्स चर्च के लिए खरीदी की जमीन के नामांतरण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के पास लिखित आपत्ति दर्ज कराई है। उनकी मांग है की जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। दमहामुदा गांव के काफी लोग इस मामले …

Read More »

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने ट्रेड यूनियनों का कन्वेंशन हुआ आयोजित

हड़ताल से पहले श्रम नियमों को लेकर तेवर दिखाए यूनियन ने कोरबा 11 फरवरी। चार लेबर कोड के विरोध में 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर 10 फरवरी को दीपका के प्रगति नगर शॉपिंग सेंटर में ट्रेड यूनियनों का कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन में ट्रेड यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा …

Read More »

ब्रह्माकुमारीज ने किया वृद्धों का सम्मान, राजयोग का कराया अभ्यास

कोरबा 11 फरवरी। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के द्वारा नगर निगम के वृद्ध आश्रम स्नेह सदन एवं ब्रह्मकुमारिज आध्यात्मिक उर्जा पार्क में वृद्धजनों के सम्मान, उनके मानसिक सशक्तिकरण एवं आध्यात्मिक उन्नति के उद्देश्य से गौरवपूर्ण वृद्ध अवस्था एवं सम्मानित जीवन विशेष पर राजयोग ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वृद्ध आश्रम एवं आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और …

Read More »

राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में भव्य देवांगन ने जीता एक लाख का प्रथम पुरस्कार

कोरबा 11 फरवरी। स्वर्णिम धरोहर लता फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में छुरी कला कोरबा के भव्य देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सुप्रसिद्ध संगीतकार म्यूजिक अरेंजर उत्तम सिंह और पार्श्व एवं ,गजल गायिका श्रीमती मिताली सिंह जी के हाथों प्रशस्ति पत्र और नकद एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया । वहीं झारखंड …

Read More »

हत्या मामले में दो युवको को आजीवन कारावास की सजा

दो साल पहले ढोढ़ीपारा क्षेत्र में हुई थी वारदात कोरबा 11 फरवरी। ढोढ़ीपारा भैसखटार इलाके में करीब सवा दो साल पहले हुई हत्या के एक मामले में कोर्ट ने दो युवको को दोषी ‘ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। दो अपराधी एक युवक को दवा दुकान में बुलाकर अपने साथ ले गए। युवक के गले और …

Read More »

घरेलू हिंसाः मैगी बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई

कोरबा 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मैगी बनाने को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता काजल तिवारी (26), निवासी रामसागरपारा …

Read More »

अवैध शराब बिक्री मामले में युवक की गिरफ्तारी, सदमे में मां की मौत

मानिकपुर में हंगामा.. निष्पक्ष जांच की मांग कोरबा 11 फरवरी। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को हुई पुलिस कार्रवाई के बाद एक परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। शराब बेचने के आरोप में पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसकी मां की कथित तौर पर सदमे में मौत हो गई। घटना से पूरे मोहल्ले में …

Read More »

शहरी उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बकाया बढकर हुआ 136 करोड़

वितरण कंपनी के सामने बकाया राशि मार्च 2026 तक वसूलना अहम् चुनौती कोरबा 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी ने रजत जयंती वर्ष को उपलब्धि भरा करार दिया है। यहां-वहां कार्यक्रम के साथ उपभोक्ताओं का सम्मान हो रहा है और उन्हें विभाग की योजनाएं बताई जा रही है। इन सबके बावजूद कोरबा जिले के शहरी संभाग में सरकारी से लेकर …

Read More »

एक अप्रैल से मनरेगा की विदाई की तैयारी, पेंडेंसी समाप्त करने की चल रही कार्रवाई

कोरबा 11 फरवरी। पश्चिम बंगाल में सामने आए सैकड़ों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और देश के कई अन्य राज्यों से मिली गंभीर शिकायतों के बाद केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने की तैयारी कर ली है। इसके स्थान पर केंद्र सरकार की नई महत्वाकांक्षी योजना ‘विकसित भारत-रामजी योजना’ को …

Read More »