ट्रक मालिकों की हुई बैठक में कोयला भाड़ा 15 दिनों में देने पर बनी सहमति

कोरबा 01 फरवरी। जिले के सरायपाली ओपन खदान में ट्रक एवं ट्रैलर मालिक संघ द्वारा कोल लिफ्टरों के साथ भाड़े को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोयला परिवहन के भाड़े में लगातार हो रही कमी और भुगतान में देरी पर चर्चा की गई। ट्रक मालिकों ने बताया कि वर्तमान में भाड़ा 5 से 6 माह बाद दिया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगे से कोयला परिवहन का भाड़ा 15 दिनों के भीतर ट्रक मालिकों को भुगतान किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सभी कोल लिफ्टरों एवं ट्रक मालिकों ने सहमति जताई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि तय समय पर भाड़ा भुगतान नहीं किया गया तो भविष्य में आंदोलन किया जा सकता है।

बैठक में संघ अध्यक्ष रितेश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष फरियाद अंसारी, सचिव अनिल जायसवाल सहित मनजीत सिंह गंभीर, राजेश डोंगरे, सूरज कश्यप, सुभाष कस्तूरा, मोबीन खान, लक्ष्मण मखीजा, ऊदल सागर एवं रोहित प्रजापति सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

मजदूरी से ‘मशरूम दीदी’ तक का सफर : बालको की उन्नति परियोजना ने गंगोत्री विश्वकर्मा की जिंदगी को दी नई उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की …