भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में मोनू सह संयोजक नियुक्त

कोरबा 03 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से मुख्यालय प्रभारी नवीन मार्कंडेय ने की है जिसमें 9 प्रदेश पदाधिकारी व 18 कार्य समिति सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें कोरबा जिले से अज्ञात यादव उर्फ मोनू यादव को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। जिससे कोरबा जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। वे लंबे समय से संगठन के साथ असहाय वर्ग की सेवा में आगे रहे हैं।

उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एनजीओ प्रकोष्ठ में अहम दायित्व दिया गया है। विकासखंड कोरबा के रजगामार से वास्ता रखने वाले मोनू ने तकनीकी कौशल के साथ काम को आगे बढ़ाया है और इसके माध्यम से युवाओं के उन्मुखीकरण की दिशा में भी काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना से अधिकतम लोगों को लाभान्वित कराने पर फोकस होगा।

Check Also

मजदूरी से ‘मशरूम दीदी’ तक का सफर : बालको की उन्नति परियोजना ने गंगोत्री विश्वकर्मा की जिंदगी को दी नई उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की …