समाज के विकास की मजबूत नींव है शिक्षाः कैबिनेट मंत्री देवांगन

लक्ष्मीबाई विद्यालय के रजत जयंती में अतिथियों ने दिया नया दृष्टिकोण

कोरबा 05 फरवरी। एके गुरुकुल कॉलेज एवं रानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यम विद्यालय ढेलवाडीह में रजत जयंती समारोह एवं ग्रैंड रीयूनियन -2026 आयोजित किया गया। केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि, डॉ तरुण धर दीवान कुलसचिव शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, डीईओ टीपी उपाध्याय, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन व अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर डॉ. संतोष पांडेय विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता अक्षय कुमार दुबे जिला अध्यक्ष एवं डायरेक्टर ने की।

लखनलाल देवांगन ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और एके गुरुकुल कॉलेज व रानी लक्ष्मी बाई विद्यालय जैसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर नई दिशा दे रहे हैं। मुख्य वक्ता रहे डॉ. संतोष पांडेय ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रेरणादायक विचारों से मार्गदर्शन दिया। सभी अतिथियों ने संस्था के शैक्षणिक योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बैच-वाइज रीयूनियन, पूर्व छात्रों का समूह छायाचित्र, पुरानी यादों का वीडियो प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं फन अवॉर्ड्स आयोजन किए गए। यहां पर खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय, राज्य एवं जोन स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, साथ ही विद्यालय के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। ढेलवाडीह की सक्रिय महिला समूहों को समाज में उनके योगदान के लिए मंच से सम्मानित किया गया। पूर्व छात्र भी यहां सम्मानित हुए। संस्था के संचालक अक्षय दुबे ने बताया कि पठन-पाठन के अंदाज, पाठ्यत्तर गतिविधि के कारण हमने गुणवत्ता संतुलित की है। अब तक की सफलता के पीछे यही आधार रहा है। रजत जयंती समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Check Also

मजदूरी से ‘मशरूम दीदी’ तक का सफर : बालको की उन्नति परियोजना ने गंगोत्री विश्वकर्मा की जिंदगी को दी नई उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की …