शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 09 फरवरी। जिले के बागों थाना क्षेत्र के गुरसिया गांव में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब के नशे में धुत पति ने मामूली पैसों के विवाद में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरसिया निवासी 42 वर्षीय कल्याण सिंह मरावी ने पहले जमकर शराब पी। इसके बाद उसने पत्नी हिरोदया मरावी से गाड़ी रिपेयरिंग के लिए 3 हजार रुपये की मांग की। पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और गुस्से में कल्याण सिंह ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही बागों पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Check Also

मजदूरी से ‘मशरूम दीदी’ तक का सफर : बालको की उन्नति परियोजना ने गंगोत्री विश्वकर्मा की जिंदगी को दी नई उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की …