
कोरबा 10 फरवरी। सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में श्री निर्विकार, उप महानिरीक्षक के कुशल नेतृत्व में एक भव्य मिलेट्स मेले का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिलेट्स से निर्मित विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए।
मेले में गेवरा, दीपका एवं कोरबा से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद लिया एवं उनके पोषण संबंधी लाभों की जानकारी प्राप्त की। मेले में पधारे सभी विशिष्ट, मुख्य अतिथियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी मिलेट्स से बने अनेक व्यंजनों का स्वाद लिया तथा मुख्य अतिथियों द्वारा मिलेट्स के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के संबंध में उपस्थित जनसमूह को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों एवं एसईसीएल के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर श्री हरीश दुहन, सीएमडी बिलासपुरय श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक कटघोराय श्री ए.के. त्यागी, महाप्रबंधक गेवराय श्री एस.के. मिश्रा, महाप्रबंधक दीपकाय श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष, सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
demo.sangamdigital.in