11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 06 फरवरी। जिले के बांगो थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति निकला, जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42) उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी।

Check Also

मजदूरी से ‘मशरूम दीदी’ तक का सफर : बालको की उन्नति परियोजना ने गंगोत्री विश्वकर्मा की जिंदगी को दी नई उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की …