संस्कार भारती द्वारा भरत मुनि स्मृति दिवस एवं कला-संध्या कार्यक्रम आयोजित

कम उम्र में बड़ी उपलब्धिः कथक नर्तक पर्वतम योद्धा हुए सम्मानित

कोरबा 03 फरवरी। संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भरत मुनि स्मृति दिवस एवं कला-संध्या कार्यक्रम में नगर के प्रतिभाशाली बाल कलाकार पर्वतम योद्धा ने अपनी उत्कृष्ट कथक नृत्य प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन माघ पूर्णिमा, 01 फरवरी 2026 को पाली में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नृत्य, गीत एवं संगीत कलाकारों ने सहभागिता की। इतनी कम उम्र में पर्वतम योद्धा की सधी हुई भाव-भंगिमाएं, तालबद्ध पाद संचालन और आत्मविश्वासपूर्ण मंच उपस्थिति ने दर्शकों एवं निर्णायक मंडल का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने बाल कलाकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्वतम योद्धा जैसे प्रतिभाशाली बच्चे भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। उन्होंने बच्चे के माता-पिता एवं गुरुजनों को भी इस सफलता का श्रेय दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कला प्रेमियों ने बाल कलाकार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसके निरंतर अभ्यास और समर्पण की सराहना की।

पर्वतम योद्धा दिल्ली पब्लिक स्कूल बाल्को में 4 वीं कक्षा में पढ़ रही है और वह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक और तबला गुरु पंडित मोरध्वज वैष्णव से कथक नृत्य सीख रही है। और वह भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड के कर्मचारी पर्वतम सतीश कुमार की बेटी हैं।

Check Also

मजदूरी से ‘मशरूम दीदी’ तक का सफर : बालको की उन्नति परियोजना ने गंगोत्री विश्वकर्मा की जिंदगी को दी नई उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की …