भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित.. युगल कैवर्त बने प्रदेश सह संयोजक

रायपुर 3 फरवरी। छत्तीसगढ़ भाजपा में सांगठनिक नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से मछुआरा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यसमिति की गई है। नई टीम में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ सोशल मीडिया के धुरंधरों को भी जगह दी गई है, ताकि मछुआरा समुदाय के बीच संगठन की पैठ को और गहरा किया जा सके।

इसी क्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 से पार्षद तथा भाजपा कोरबा मंडल के पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ कार्यकर्ता युगल किशोर कैवर्त को प्रदेश सह संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया है। बता दें कि श्री कैवर्त पार्टी संगठन व विचारधारा को समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं तथा पूर्व में भी संगठन के अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके जनता से जुड़ाव तथा सेवा की भावना को देखते हुए पार्टी के द्वारा उन्हें पूर्व वर्ष संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद का उम्मीदवार बनाया गया। पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरते हुए श्री कैवर्त ने पार्षद चुनाव में प्रचंड मतों से जीत दर्ज की। श्री कैवर्त की नियुक्ति से उनके समर्थक और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है और सभी ने उन्हें नव दायित्व हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

प्रमुख नियुक्तियां

नई कार्यसमिति में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार:

  • सह-संयोजक: आनंद निषाद, सोहन धीवर, युगल किशोर कैवर्त और प्रेमलता निषाद।
  • कोषाध्यक्ष: कमलकांत नाविक (सह-कोषाध्यक्ष: राजू निषाद)।
  • कार्यालय प्रबंधन: शिव भोई को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • डिजिटल विंग: योगेश कश्यप (भोई) को सोशल मीडिया प्रभारी और सौरभ निषाद को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम न केवल मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए कार्य करेगी, बल्कि आने वाले चुनावों में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Check Also

मजदूरी से ‘मशरूम दीदी’ तक का सफर : बालको की उन्नति परियोजना ने गंगोत्री विश्वकर्मा की जिंदगी को दी नई उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की …