एकल आचार्यों की एक दिवसीय बैठक संपन्न

वनांचल शिक्षा सेवा न्यास की योजना अंतर्गत सरस्वती शिक्षा केंद्रों की शैक्षणिक, सामाजिक व पर्यावरणीय गतिविधियों की समीक्षा कोरबा 02 फरवरी। वनांचल शिक्षा सेवा न्यास, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत कोरबा जिले के विभिन्न वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सरस्वती शिक्षा केंद्रों (एकल आचार्य) में सेवारत आचार्यों की एक दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक वाल्मीकि आश्रम, कोरबा में …

Read More »

विकासखंड कोरबा में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ

कोरबा 02 फरवरी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में तथा सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड कोरबा, जिला कोरबा में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ 1 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत अजगरबहार स्थित भारत भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित …

Read More »

भाजपा कार्यालय भूमिपूजन से पहले निमंत्रण कार्ड और विज्ञापन बने विवाद की वजह

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम से पहले ही पार्टी के भीतर असहजता और असंतोष के संकेत सामने आने लगे हैं। कार्यक्रम को लेकर जारी किए गए निमंत्रण कार्ड और अखबारों में प्रकाशित विज्ञापन इन दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए दो …

Read More »

बजट 2026–27 आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला : अमर अग्रवाल

बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026–27 को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस बजट के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि …

Read More »

मुख्यमंत्री साय ने किया तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ

सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंचल के विकास के लिए सिरपुर बैराज जल्द ही स्वीकृत होगी महासमुंद 01 फरवरी 2026. सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से हुआ। मुख्य मंच …

Read More »

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के शांति प्रिय धरा में कबीरपंथ का है व्यापक प्रभाव – मुख्यमंत्री विष्णु साय संत समागम समारोह की राशि 50 लाख से बढाकर 75 लाख करने की घोषणा दामाखेड़ा 1 फरवरी 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रविवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने …

Read More »

यात्रियों को मिली राहतः संरचनात्मक सुधार कार्य पूर्ण होने पश्चात आवागमन हेतु खुल गया सेकेंड एंट्री

कोरबा 01 फरवरी। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोरबा रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट पर स्थित फुट ओवर ब्रिज को आवश्यक मरम्मत एवं संरचनात्मक सुधार के उपरांत आज से पुनः खोल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में स्टेशन साईडिंग क्षेत्र में कार्य के दौरान एक वाहन के फुट ओवर ब्रिज …

Read More »

कल से रविशंकर शुक्ल नगर में शिवभक्ति की बहेगी बयार, कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 2 से 10 फरवरी तक होगा भव्य रुद्र महायज्ञ

कोरबा 01 फरवरी। कोरबा पं. रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में जनकल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 02 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे रुद्र महायज्ञ होगा तथा संध्या 4.00 से 8.00 तक शिव महापुराण …

Read More »

पत्नी की चरित्र शंका को लेकर चल रहे विवाद के बीच पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ,परिजनों ने पत्नी और प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

कोरबा 01 फरवरी। जिले के रजगामार में 32 वर्षीय दिलेश्वर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिजनों ने दिलेश्वर की पत्नी राजकुमारी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिलेश्वर और 30 वर्षीय राजकुमारी की शादी 12 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे, एक 12 साल का …

Read More »

रेल्वे ट्रैक चोरी की रिपोर्ट निकली झूठी, मामला गबन का; पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

रेल्वे ट्रैक निर्माण सामग्री गबन प्रकरण में कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही आंतरिक संलिप्तता उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार कोरबा। गेवरा रोड से पेंड्रा रोड के मध्य नई विद्युतीकृत डबल रेलवे लाइन निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री के गबन संबंधी एक गंभीर प्रकरण में कोरबा पुलिस द्वारा गहन जांच उपरांत प्रभावी कार्रवाई की गई है। प्रकरण में शिवाकृति इंटरनेशनल …

Read More »

पंप हाउस स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बालिकाओं को किया साइकिल वितरण

कोरबा 01 फरवरी। कोरबा जिले के वार्ड नंबर 16 पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कुल 26 साइकिलों का वितरण किया …

Read More »

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शराब दुकान खुलने का विरोध

कोरबा 01 फरवरी। युवा कांग्रेस के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन 30 जनवरी को देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकानों के खुलने का विरोध किया। निहारिका एवं टीपी नगर में संचालित अंग्रेजी शराब दुकानों के सामने युवा कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और आबकारी मंत्री का पुतला फूॅंका, पुतले …

Read More »

एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन को मिला डब्ल्यूसीएल सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

कोरबा 01 फरवरी। कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अतिरिक्त प्रभार 01 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर प्रारंभिक अवधि तीन माह के लिए अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी …

Read More »

भारी वाहन के चपेट में आकर सीएसईबी कर्मचारी की मौत

कोरबा 01 फरवरी। दर्री थाना क्षेत्र में सीपेड के पास सड़क पर एक बाइक सवार खून से लथपथ पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 और दर्री पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने पाया कि बाइक क्षतिग्रस्त थी और सवार की मौत हो चुकी थी। शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखवाया गया। …

Read More »

एसईसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा 01 फरवरी। कोरबा पश्चिम के कुसमुण्डा क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक एसईसीएल कर्मी ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर कुसमुण्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुसमुण्डा थाना अंतर्गत विकासनगर कालोनी के आवास क्रमांक एमडी-17 में एसईसीएल कर्मी गुलाब सिंह …

Read More »