प्रतिबंध के बावजूद हसदेव पुल पर दौड़ रहे वाहन, जोखिम को कर रहे नजरअंदाज

कोरबा 07 फरवरी। कुदुरमाल में हसदेव नदी पर बने सड़क पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद नियमों को दरकिनार कर दोपहिया और चारपहिया वाहन धड़ल्ले से इस पुल को पार कर रहे हैं, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है। …

Read More »

पाइप लाइन लीकेज से कई क्षेत्रों में जलापूर्ति हुई प्रभावित

कोरबा 07 फरवरी। नगर निगम की जल प्रदाय व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित हो गई। कोहड़िया क्षेत्र में एक स्थान पर मुख्य पाइप लाइन में लीकेज होने से ओवरहेड टैंकों तक पानी पहुंचना मुश्किल हो गया और कई क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। नगर निगम का तकनीकी अमला इस फॉल्ट को ठीक करने में लगा है। इसके बनने पर …

Read More »

बैंक अधिकारी के घर चोरों का धावा, नकदी व जेवरात पार

कोरबा 07 फरवरी। शुक्रवार की बीती रात मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादरखुर्द मार्ग स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार मकान एसईसीएल कर्मी नवनीत नाथ का है जो एसईसीएल कालोनी में रहता है उसके मकान पर राजू मोदी का परिवार किराए पर रहता है। राजू …

Read More »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जगदलपुर आगमन.. राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

रायपुर 7 फरवरी 2026. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री …

Read More »

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया

रायपुर, 07 फरवरी 2026/ देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम का शुभारंभ करने पहुंची हैं। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय …

Read More »

अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस पर ग्रामीणों ने लिया समय पर काम, पूरा भुगतान और पारदर्शिता का संकल्प’

विकसित भारत-जी -राम -जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जागरूकता हेतु जिले में कि जा रही हैं आईईसी गतिविधियां’ कोरबा 07 फरवरी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में तथा सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे सप्ताह …

Read More »

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति

रायपुर 6 फरवरी 2026. भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया है। मुख्यमंत्री …

Read More »

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दुर्ग 6 फरवरी 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष …

Read More »

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित 40 माओवादियों को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा

मुख्यधारा में लौटने के बाद चौगेल कैंप में दिया जा रहा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण तारा शंकर सहायक, संचालक जनसंपर्क रायपुर 06 फरवरी 2026. अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में हो तो जीवन में हर काम आसान हो जाता है। इस कथन को आत्मसमर्पित माओवादियों ने चरितार्थ किया है। जिन हाथों ने कभी बंदूक थामकर हिंसा की राह …

Read More »

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु 7 फरवरी को ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ

राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल जनजातीय कला और परंपरा का उत्सव है बस्तर पंडुम रायपुर 06 फरवरी 2026. राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ ‘बस्तर पण्डुम-2026‘ का 7 फरवरी 2026 को शुभारंभ करेंगी। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 9 फरवरी तक आयोजित होगा। जनजातीय समाज के इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ जनजातीय जीवनशैली, …

Read More »

उन्नत जनपद पंचायत पर 5 राज्यों के सीईओ एवं बीडीओ का प्रशिक्षण संपन्न

रायपुर 06 फरवरी 2026. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में उन्नत जनपद पंचायतों की स्थापना के उद्देश्य से बीडीओ एवं सीईओ हेतु छः दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जनवरी से 01 …

Read More »

प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल, सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश रायपुर 06 फरवरी 2026. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में सुशासन, दक्ष प्रशासन एवं क्षमता आधारित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आई-जीओटी कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का संभाग एवं जिला स्तर पर शुरूआत 9 फरवरी से होने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा …

Read More »

चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रूपए

विकसित भारत – जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू रायपुर 06 फरवरी 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं …

Read More »

कायाकल्प आयुष राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 में आयुष जिला कोरबा को मिला प्रथम एवं द्वितीय स्थान

कोरबा, 06 फरवरी 2026/राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालित कायाकल्प आयुष कार्यक्रम में वर्ष 2024 हेतु स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, भवन एवं परिसर रखरखाव, सौंदर्यीकरण तथा सेवा गुणवत्ता आधारित मानकों पर कोरबा जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। आयुष सेंटर एवं स्पेशियलिटी क्लिनिक श्रेणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र रामपुर ने प्रथम स्थान और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह …

Read More »

मनरेगा के पशु शेड निर्माण से नारायण को गौपालन में मिली नई राह

हितग्राही को आमदनी का बना नया माध्यम कोरबा 06 फरवरी 2026/ जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा यदि दृढ़ हो, तो सीमित साधन भी विकास का मार्ग खोल देते हैं। ग्राम पंचायत कोनकोना, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के निवासी और मनरेगा में रोज़ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले हितग्राही श्री नारायण पिता श्री धर्मजीत की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है। …

Read More »