
सुधीर सक्सेना और लीलाधर मंडलोई को रूस का आन्ना अख़मातवा अनुवाद सम्मान
भारत मित्र समाज, मास्को, रूस
49/2, निकलायामस्कया उलित्सा, मास्को, रूस
फ़ोन : 007-916-6114864, 007-925-6124560
प्रेस विज्ञप्ति
मसक्वा। भारत मित्र समाज, मसक्वा द्वारा रूसी साहित्य को भारतीय भाषाओं में प्रस्तुत करने वाले अनुवादकों के लिए पहली बार विशेष रूप से आन्ना अख़मातवा सम्मान की स्थापना की जा रही है। यह सम्मान प्रतिवर्ष दिया जाएगा। वर्ष 2026 के लिए यह प्रथम वार्षिक सम्मान सुधीर सक्सेना और लीलाधर मंडलोई को देने का निर्णय लिया गया है।
हिन्दी के कवि सुधीर सक्सेना पिछले पचास साल से रूसी कवियों की रचनाओं का हिन्दी में अनुवाद कर रहे हैं। इन्होंने ही सबसे पहले हिन्दी में आन्ना अख़मातवा की कविताओं को प्रस्तुत किया था। अख़मातवा के अलावा येगोर इसायेफ़, ओसिप मंदिलश्ताम, येव्गेनी येफ़्तुशेंका, कैसिन कुलिएफ़, ओलगा ख़रलामवा जैसे प्रसिद्ध रूसी कवियों की रचनाओं को बड़े पैमाने पर हिन्दी में लाने में इनकी प्रमुख भूमिका रही है।
कवि लीलाधर मंडलोई ने भी हिन्दी में रूसी कविता को पेश करने का ज़रूरी काम किया है। उन्होंने अनतोलि परपरा, बरीस पस्तिरनाक, इवान बूनिन, कंसतन्तिन बलिमोन्त, ज़िनअईदा गीप्पिउस, सामुइल मरशाक, व्लदीमिर बूरिच और विचिस्लाफ़ कुप्रियानफ़ जैसे दुर्लभ और प्रसिद्ध कवियों की कविताओं का अनुवाद किया है।
आन्ना अख़मातवा सम्मान की घोषणा करते हुए भारत मित्र समाज, मसक्वा के महासचिव अनिल जनविजय ने बताया कि निर्णायक मण्डल में रूसी भारतविज्ञ अलिक्सान्दर सेंकेविच, कवि ततियाना फ़िलिपवा,कथाकार रमान सेनचिन, कथाकार ज़ख़ार प्रिलेपिन, कवि ईगर सीद और अनिल जनविजय शामिल थे।
मूल रूप से हिन्दी के कवि सुधीर सक्सेना का जन्म 1955 में उत्तर प्रदेश में हुआ था और उनके अब तक आठ कविता संग्रह और रूसी कविता के अनुवादों की सात किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिन्दी साहित्य के अनेक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय सम्मानों व पुरस्कारों से सम्मानित सुधीर सक्सेना को 1997 में रूस का पूश्किन सम्मान मिला था। सुधीर सक्सेना इन दिनों भोपाल में रहते हैं और उनसे मोबाइल नम्बर +91 97111 23909 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
लीलाधर मंडलोई भी हिन्दी के वरिष्ठ कवि हैं और 2002 में इन्हें रूस का पूश्किन सम्मान मिल चुका है। इसके अलावा इन्हें भी कबीर सम्मान, रज़ा सम्मान, नागार्जुन पुरस्कार, शमशेर सम्मान, दुष्यन्त अलंकरण आदि अनेक राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारों व सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है। आजकल वे रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के विश्वरंग साहित्यिक कार्यक्रम के सहनिदेशक हैं। लीलाधर मंडलोई दिल्ली में रहते हैं और उनसे मोबाइल नम्बर +91 98182 91188 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
रूस स्थित ’भारत मित्र’ समाज’ द्वारा 04 फ़रवरी 2026 को प्रेस के लिए जारी विज्ञप्ति।
demo.sangamdigital.in