इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग में गोल्ड सहित 10 पदक जीते प्रदेश के खिलाड़ी

कोरबा के अभिषेक ने जीते स्वर्ण और रजत

कोरबा 09 फरवरी। वॉको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा के डी जाधव स्टेडियम नई दिल्ली में 4 से 8 फरवरी तक आयोजित वॉको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 8 किकबॉक्सिंग खिलाडियों ने अलग अलग वजन वर्ग और इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम गौरवान्वित किया।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, टर्की, किर्गिस्तान, सीरिया, इराक, इजिप्ट, अल्जीरिया ,पेलेस्टाइन जैसे देशों के खिलाडियों ने अपने दमखम, अनुशासन के साथ हिस्सा किया। छत्तीसगढ़ के खिलाडियो ने भारतीय दल की ओर से खेलते हुए कड़ी मेहनत के बल पर कुल 10 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में खिलाडियों ने 4 स्वर्ण, 4 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। कोरबा जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में प्रशिक्षित अभिषेक खांडेकर ने 1 स्वर्ण, 1 रजत जीतकर प्रदेश एवं देश का नाम रौशन किया। इन्होंने अपने जीत का श्रेय अपने माता-पिता तथा कोच तारकेश मिश्रा को दिया। इसी प्रकार रायपुर से तृती सिंह ने 1 स्वर्ण, 1 कांस्य, श्लोक झा ने स्वर्ण, यथार्थ द्विवेदी ने स्वर्ण, राजकुमार ने रजत, सत्यम साहू ने स्वर्ण, सरगुजा की स्वाति रजवाड़े एवं आयुष सारथी ने रजत पदक जीता। खिलाडियों ने एसोसिएशन के सचिव आकाश गुरुदिवान और प्रशिक्षक सर्वर एक्का के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह सफलता खिलाडियों की निरंतर मेहनत, प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन तथा खेल संघ के सहयोग का परिणाम है। इस उपलब्धि से प्रदेश में किकबॉक्सिंग खेल के विकास को और भी गति मिली है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा ने सभी पदक विजेता खिलाडियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय सहित अन्य प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी है।

Check Also

मजदूरी से ‘मशरूम दीदी’ तक का सफर : बालको की उन्नति परियोजना ने गंगोत्री विश्वकर्मा की जिंदगी को दी नई उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की …