पशु औषधालय छुरी का हो रहा संचालन, पशुओं में बीमारी होने पर तत्काल निकटस्थ पशु चिकित्सालय या मोबाइल वेटेरीनरी यूनिट पर करें सम्पर्क

कोरबा 05 फरवरी 2026/ पशु औषधालय छुरी का नियमित रूप से संचालन हो रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा बताया गया कि संस्था के सुचारू संचालन हेतु पशु औषधालय दर्री (कटघोरा) के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी श्री जोगेन्द्र चंद्रा (मो. 7987581462) को अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है। वे अपने मूल कार्य के साथ-साथ प्रति सप्ताह तीन दिवस नियमित रूप से पशु औषधालय छुरी का कार्य संपादन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जिले में संचालित मोबाइल वेटेरीनरी यूनिट भी संबंधित क्षेत्र में नियमित रूप से सेवाएँ प्रदान कर रही है।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा बताया गया है कि जिला कार्यालय को अभी तक ऐसी कोई शिकायत या सूचना प्राप्त नहीं हुई है कि क्षेत्र अथवा जिले में किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने से पशुओं की मृत्यु हो रही है। यदि भविष्य में ऐसी कोई सूचना प्राप्त होती है, तो तत्काल शिविर आयोजित कर आवश्यक उपचारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला पशु चिकित्सा विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे पशुओं में किसी प्रकार की बीमारी होने पर तत्काल निकटस्थ पशु चिकित्सालय या मोबाइल वेटेरीनरी यूनिट से संपर्क करें।

Check Also

मजदूरी से ‘मशरूम दीदी’ तक का सफर : बालको की उन्नति परियोजना ने गंगोत्री विश्वकर्मा की जिंदगी को दी नई उड़ान

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की …